बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़े

New Delhi: Ajinkya Rahane to play in European T20 Premier League; joins Amsterdam Flames

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) उद्घाटन यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) (European T20 Premier League) में खेलते नजर आएंगे। रहाणे ने एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ बतौर स्टार खिलाड़ी करार किया है। इस फ्रेंचाइजी की सह-स्थापना ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ (Steve Waugh) ने की है।

फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रहाणे का अनुभव और नेतृत्व टीम की दीर्घकालिक योजना को मजबूत करेगा और यूरोप में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देगा।

रहाणे ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से संन्यास (retirement from international cricket and all formats of the game) की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच था।

रहाणे के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 2-1 से ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जिताना शामिल है। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद उन्होंने कप्तानी संभालते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

रहाणे का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) (केकेआर) के लिए था। उनके संन्यास के बाद केकेआर को अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी। रहाणे ने पिछले दो सत्रों में टीम की कप्तानी की थी, हालांकि टीम 2025 में आठवें और 2026 में सातवें स्थान पर रही थी।