गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Mumbai: Zeeshan Siddique Receives Another Death Threat

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी (Nationalist Congress Party (NCP) leader and former MLA Zeeshan Siddique) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर जीशान अख्तर (gangster Zeeshan Akhtar) के नाम से एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने गैर-संज्ञेय (एनसी) मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहन ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, वायरल ऑडियो सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन बांद्रा पुलिस थाने (Bandra police station) पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो में जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑडियो में हत्या की धमकी का दावा
वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताते हुए जीशान सिद्दीकी को अपनी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी देता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में दावा किया गया है कि उसने जीशान सिद्दीकी के पिता की हत्या की थी और अब अगला निशाना जीशान सिद्दीकी हैं। कथित रिकॉर्डिंग में यह भी कहा गया है कि उनका “डेथ वारंट” (“death warrant”) जारी किया जा चुका है। ऑडियो में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput case) के मामले का भी उल्लेख किया गया है।

ऑडियो की सत्यता की जांच जारी
मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ऑडियो असली है या कृत्रिम रूप से तैयार किया गया है और क्या इसे वास्तव में जीशान अख्तर ने रिकॉर्ड किया है। इसके लिए वॉयस सैंपल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी अब भी फरार
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल जीशान सिद्दीकी ने स्वयं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच उनकी बहन की शिकायत के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर जीशान सिद्दीकी के पिता और वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी (Zeeshan Siddique’s father and senior leader Baba Siddique) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का नामजद आरोपी जीशान अख्तर अब भी फरार है। मुंबई पुलिस की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।