
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनाव रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर(Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor) राकांपा के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी नियुक्ति की कोई जानकारी नहीं है। उनका यह स्पष्टीकरण उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार (Deputy Chief Minister and NCP leaders—including Sunetra Pawar and Parth Pawar) के साथ हाल ही में हुई बैठक के दौरान श्री प्रशांत किशोर ने मौजूदा प्रदेश नेतृत्व के तहत पार्टी के साथ काम करने में अनिच्छा जतायी थी और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष को बदलने का सुझाव दिया था।
