बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है, बसपा सर्वसमाज हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी : मायावती

Lucknow: The Samajwadi Party (SP) changes colors like a chameleon, while the BSP is a pro-social Ambedkarite party: Mayawati

लखनऊ : (Lucknow) बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (SP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है, जबकि बसपा सर्वसमाज हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है।

बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, सर्वविदित है कि बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है। इसी आधार पर बसपा ने यूपी में अपनी सरकार चलायी है, जबकि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व चुनावी स्वार्थ आदि की ख़ातिर जगज़ाहिर तौर पर गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा के प्रचारित इनका कथित ‘पीडीए’ अर्थात (Backward, Dalit, Minority) में पहले ‘पी’ से ‘पिछड़े’ प्रचारित करने के बाद अब, अपर कास्ट समाज में ख़ासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेज़ी से जुड़ता हुआ देख व उसी के आधार पर पार्टी उम्मीदवार भी बनाये जाने से विचलित होकर सपा ने अब ‘पी’ से पण्डित कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और प्रमाण है।

ऐसे राजनीतिक छल व छलावे कि राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए वक़्ती तौर पर थोड़ा भला तो हो सकता है किन्तु इससे उस सम्पूर्ण समाज का भला कभी नहीं हो सकता है। इसलिए सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण सपा व उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से जरूर सावधान रहना चाहिये, यह समय की माँग व सर्वसमाज के हित में भी है।