बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नीट प्रश्नपत्र लीक से रोजगार तक, खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना

New Delhi: From NEET paper leaks to employment issues, Kharge targets the Centre

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने नीट प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और सरकारी पदों की रिक्तियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी अभियान ‘विजय शंखनाद’ (‘Vijay Shankhnaad’) की शुरुआत करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah) को छात्रों के आंदोलन और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर संसद में बहस कराने की चुनौती दी। रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से छात्र परेशान हैं। अपनी मांगों को लेकर जब छात्र जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन करते हैं तो उनके साथ दमनात्मक रवैया अपनाया जाता है। उन्होंने संसद में विपक्ष के हंगामे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सदन को विपक्ष ने नहीं, बल्कि सरकार ने चलने नहीं दिया।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का दावा

खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र, गरीबों, महिलाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पदयात्रा की। बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार (central government) को घेरते हुए खरगे ने कहा कि 2014 में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं को अब तक कितनी नौकरियां मिलीं, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। खरगे ने दावा किया कि देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है। ऐसे में विकसित भारत की बात कैसे की जा सकती है।

सत्ता में आने पर रोजगार का भरोसा

खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास रोजगार और विकास को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण और योजना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा का भी उल्लेख किया और अल्मोड़ा के युवा आविष्कारक रवि टम्टा का उदाहरण देते हुए उनके द्वारा तैयार की गई उड़ने वाली कार का जिक्र किया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर भाजपा पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, बाद में उन्हीं नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ऐसे नेताओं को ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर साफ करने का काम कर रही है।

कांग्रेस सरकार के काम गिनाए

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए खाद्य सुरक्षा कानून और मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (former Prime Minister Manmohan Singh) के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उस दौरान कांग्रेस सरकार ने किसानों का करीब 62 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था।

महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन का उल्लेख करते हुए खरगे ने भाजपा और संघ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन में भाजपा और संघ का कोई योगदान नहीं रहा, लेकिन आज वे कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार पर भी हमला

खरगे ने उत्तराखंड की मौजूदा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार राज्य में सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अगले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। खरगे की जनसभा से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर आने वाली बसों और वाहनों को रोके जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे।