बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Haridwar : 2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

Haridwar: Rekha Arya carried the Kanwar with the hope of hosting the 2036 Olympics.

हरिद्वार : (Haridwar) कांवड़ मेले के 12वें दिन रविवार को हरिद्वार में आस्था और खेल का संगम देखने को मिला। खेल मंत्री रेखा आर्य (Sports Minister Rekha Arya) ने वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं।

मंत्री ने सुबह विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच उन्होंने कांवड़ उठाई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज (Akhil Bharatiya Akhara Parishad President Shri Mahant Ravindrapuri Maharaj), महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, महेश पुरी महाराज सहित कई संत और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा हरकी पैड़ी से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। यात्रा से पहले रेखा आर्य ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके दो प्रमुख संकल्प हैं। पहला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिले और उनका सफल आयोजन हो। दूसरा, भारत खेलों के क्षेत्र में विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प पूरे होंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी मंत्री के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा है। रेखा आर्य की कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश भी देती है।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री ने पिछले वर्ष भी हरकी पैड़ी से वीरभद्र मंदिर तक पैदल कांवड़ यात्रा की थी और उस दौरान उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (Save the Daughter, Educate the Daughter) का संकल्प लिया था। इस बार उनके पति भी उनके साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं। ऋषिकेश पहुंचने के बाद रेखा आर्य वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी।