बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Rajgarh : मप्र के राजगढ़ में नाले में बही कार, 11 में से 7 के शव बरामद, दो ने तैरकर बचाई जान

Rajgarh: Car swept away in drain in Rajgarh, Madhya Pradesh; bodies of 7 of 11 recovered, two saved their lives by swimming.

राजगढ़ : (Rajgarh) मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र (Satwas area of ​​Dewas district to Kadlawad) में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच पड़ाना बाइपास स्थित झिरी नाले के निर्माणाधीन पुल पर देवास जिले के सतवास क्षेत्र से कड़लावद जा रही ईको कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में एक ही गांव के 11 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि दो लोग अभी लापता हैं।

कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान (Mukesh Singh Chauhan) के नाम पंजीकृत है। कार में तीन पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। बताया गया कि मुकेश सिंह और हुकुम सिंह हादसे के बाद किसी तरह तैरकर नाले से बाहर निकल आए। पानी का बहाव अधिक होने के कारण कार देखते ही देखते नाले में डूब गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ के बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सात शव बरामद किए गए। इनमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

बताया गया कि पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण पुल के ऊपर पानी बह रहा था। इसी दौरान कार वहां से गुजरते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। पुलिस ने बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर (Civil Hospital, Sarangpur) भेजा है। एसडीईआरएफ की टीम शेष दो लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।