बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी से मिले एनसीपी के 8 सांसद, महाराष्ट्र के कई मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi: 8 NCP MPs meet PM Modi; issues concerning Maharashtra discussed

नई दिल्ली : (New Delhi) शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सभी 8 लोकसभा सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी (Supriya Sule) से मिला। बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों की समस्याएं प्रधानमंत्री के सामने रखीं।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए एनसीपी (एसपी) सांसद अमोल आर. खोले (Amol R. Kolhe) ने बताया कि सभी सांसदों के अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग मुद्दे थे। इनमें सरकार की नीतियों, नदियों को जोड़ने की योजना, रेलवे और किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुणे-नासिक सेमी हाई-स्पीड रेलवे को लेकर भी चर्चा हुई। इस परियोजना के मुद्दे पर हाल ही में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था।

अमोल खोले ने कहा कि संसद में लगातार हंगामे के कारण सांसद इन मुद्दों को सदन में नहीं उठा पा रहे थे। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों की बातें ध्यान से सुनीं। उनका व्यवहार काफी सकारात्मक रहा और उन्होंने इन मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में संसद की कार्यवाही को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।