
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने इस साल गोविंदा पर्व के दिन यानी दही हांडी उत्सव की स्थानीय छुट्टी कैंसिल कर दी है। इसकी जगह 28 अगस्त, 2026 को रक्षा बंधन के मौके पर लोकल छुट्टी घोषित की गई है। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की ओर से आदेश जारी किया गया है।
पहले दही हांडी त्योहार के लिए 5 सितंबर 2026 को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई थी। हालांकि सरकार ने अब इस फैसले को बदल दिया है। अब शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षा बंधन की छुट्टी देने का फैसला किया गया है।
यह स्थानीय छुट्टी मुंबई शहर और उपनगरों में राज्य सरकार और अर्ध- सरकारी कार्यालयों (state government and semi-government offices in Mumbai city and its suburbs) के लिए लागू होगी। सरकार के बदले हुए फैसले के अनुसार संबंधित कार्यालयों को छुट्टी लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
