बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : लालकिले पर पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

New Delhi: 'Vande Mataram' to Resonate at the Red Fort for the First Time

नई दिल्ली : (New Delhi) इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) के अवसर पर 15 अगस्त को पहली बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ (‘Vande Mataram’) का गायन होगा। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को युवा शक्ति पर केंद्रित किया गया है।

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह (Defence Secretary Rajesh Kumar Singh) ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के लाखों नायकों को प्रेरित करने वाले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसकी यादगार विरासत के सम्मान में इसे लालकिले की प्राचीर से गाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर (Indian Air Force Mi-17 helicopter) वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक बैनर लेकर लालकिले के ऊपर से उड़ान भरेगा और लोगों पर पुष्पवर्षा करेगा।

युवा भारत की उपलब्धियों को किया जाएगा सम्मानित
रक्षा सचिव ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। समारोह में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं की सफलता और योगदान को सम्मानित करने की योजना पिछले महीने हुए छात्र आंदोलन से पहले ही तैयार कर ली गई थी।

ध्वजारोहण से पहले गूंजेगा राष्ट्रगीत
लालकिले पर कार्यक्रम के नए क्रम की जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लालकिले की प्राचीर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगीत बजाया जाएगा। इस दौरान सभी लोग खड़े रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान बजाया जाएगा और फिर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि इस बार लालकिले की फूलों की सजावट में भी ‘वंदे मातरम्’ की झलक दिखाई देगी। राष्ट्रीय कैडेट कोर के 2,500 कैडेट और ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक लालकिले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे।

पांच हजार विशिष्ट अतिथियों को किया गया आमंत्रित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 5,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है। अतिथियों में राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रम से जुड़े युवा, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के चयनित छात्र, विभिन्न योजनाओं के तहत चुने गए उत्कृष्ट स्टार्टअप, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के श्रेष्ठ युवा और ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक शामिल हैं। इसके अलावा नमस्ते, प्रधानमंत्री अजय और सीड योजनाओं के लाभार्थियों तथा दिल्ली के सरकारी स्कूलों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।

राहुल गांधी को वरीयता क्रम के अनुसार सीट
रक्षा सचिव ने बताया कि समारोह में सरकारी प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। समारोह स्थल पर उनके बैठने की व्यवस्था वरीयता क्रम के अनुसार की गई है। उन्हें कैबिनेट मंत्रियों के ठीक बाद स्थान दिया गया है।

पारंपरिक वेशभूषा में दिखेगा ‘मिनी भारत’
समारोह में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से दिल्ली में रहने वाले 1,500 से अधिक लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। ये लोग अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में समारोह में शामिल होंगे। इनकी मौजूदगी से लालकिले पर ‘मिनी भारत’ (Mini India) की झलक देखने को मिलेगी और देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।