
अंकारा : (Ankara) तुर्किए सरकार (Turkish government) के एक सूत्र ने रिया नोवोस्ती (RIA Novosti) को बताया कि तुर्किए का अपने जलडमरूमध्य से युद्धपोतों को गुजरने देने का कोई इरादा नहीं है, भले ही नाटो देशों की ओर से काला सागर में सैन्य जहाजों की पहुंच बढ़ाने का दबाव बनाने की मीडिया रिपोर्टें आ रही हों।
इससे पहले अगस्त में, ‘तुर्किये’ अखबार ने रिपोर्ट दी थी कि काला सागर में जारी तनाव के बीच कई नाटो देश अंकारा पर दबाव डाल रहे हैं कि वह बोस्फोरस और डार्डानेल्स से युद्धपोतों (Bosphorus and Dardanelles) की आवाजाही को और आसान बनाए। अखबार के अनुसार, यूक्रेन संघर्ष और नेविगेशन (जहाजों के आवागमन) से जुड़े जोखिमों के कारण सैन्य जहाजों की पहुंच का मुद्दा और भी अहम हो गया है।
सूत्र ने कहा, “तुर्की के जलडमरूमध्य में युद्धपोतों को जाने की इजाज़त नहीं है। अंकारा मॉन्ट्रो कन्वेंशन (Montreux Convention) के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करता है और किसी को भी इन नियमों को दरकिनार करने की अनुमति नहीं देता है। तुर्की जलडमरूमध्य से सैन्य जहाजों की आवाजाही से जुड़े अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का सख्ती से पालन करना जारी रखेगा।”
