
पश्चिम बर्दवान : (West Burdwan) पश्चिम बर्दवान सहित पूरे दक्षिण बंगाल में संचार, व्यापार-वाणिज्य, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी (MLA Krishnendu Mukherjee) ने अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट से अधिक उड़ान सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई है।
मंगलवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट, अंडाल पहुंचने के दौरान आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित कई भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
इस दौरान दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय (East MLA Chandrashekhar Bandyopadhyay), महिला नेत्री काकोली घोष और आशा शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अंडाल एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ान सेवाओं का विस्तार करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान और दक्षिण बंगाल के लोगों को बेहतर हवाई संपर्क मिलने से व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।
विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष अंडाल एयरपोर्ट (Andal Airport) से अधिक संख्या में नियमित उड़ानें शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। खासकर दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के साथ सीधा हवाई संपर्क बढ़ाने से इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
कृष्णेंदु मुखर्जी की मांग पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित जिलाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक जानकारी लेने और आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
अंडाल का काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट (Andal’s Kazi Nazrul Islam Airport) पश्चिम बर्दवान सहित पूरे दक्षिण बंगाल के लिए महत्वपूर्ण हवाई संपर्क केंद्र है। यहां से उड़ान सेवाओं का विस्तार होने पर आसनसोल, दुर्गापुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ बीरभूम, बांकुड़ा और अन्य जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी (MLA Krishnandu Mukherjee) ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और संबंधित विभाग के प्रयास से अंडाल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने तथा दक्षिण भारत के साथ हवाई संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में जल्द सकारात्मक पहल होगी।
