बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई के घाटकोपर में पहाड़ी धसकी, मलबा घरों पर गिरा, 6 की मौत

Mumbai: A hillside collapses in Ghatkopar, Mumbai, causing debris to fall on homes, killing six.

मुंबई (महाराष्ट्र) : (Mumbai) मुंबई के उपनगर घाटकोपर के अशोक नगर (Gausiya Chawl in Ashok Nagar, Ghatkopar) में बुधवार को तड़के पहाड़ी का हिस्सा धसककर गौसिया चॉल के छह घरों पर गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस जवान (fire brigade, NDRF) राहत और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब सवा तीन बजे का है। भूस्खलन के मलबे से अब तक 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है।

मुंबई की महापौर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) ने बताया कि मलबे की चपेट में कई घर आए हैं। इलाके के कुछ घरों को नोटिस जारी किए गए थे। अब पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

उपनगर जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को ३-३ लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। जिलाधिकारी के अनुसार, प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आसपास के जोखिम वाले घरों को सुरक्षित करना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।