बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Shimla : हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। राज्य सरकार (state government) ने मंगलवार आधी रात से दोनों ईंधनों पर 60 पैसे प्रति लीटर का ‘अनाथ एवं विधवा उपकर’ (‘Orphan and Widow Cess’) लागू कर दिया है।

नई व्यवस्था के बाद शिमला में पेट्रोल की कीमत 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम 60 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उपकर पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री पर लगाया जाएगा। पेट्रोल पंप पर इसे अलग से वसूलने के बजाय इसकी राशि ईंधन की कीमत में शामिल होगी।

सरकार ने उपकर से मिलने वाली पूरी राशि ‘अनाथ एवं विधवा वेलफेयर फंड’ (‘Orphan and Widow Welfare Fund’) में जमा करने का निर्णय लिया है। इस धनराशि का उपयोग अनाथ बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर विधवाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर किया जाएगा।

अप्रैल 2026 में प्रभावी हुआ कानून
इस उपकर का प्रावधान हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (संशोधन) अधिनियम, 2026 में किया गया था। बजट सत्र में विधेयक पारित होने और राज्यपाल की मंजूरी के बाद अप्रैल 2026 में यह कानून प्रभावी हुआ। कानून के तहत राज्य सरकार को पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर अधिकतम पांच रुपये प्रति लीटर तक उपकर लगाने का अधिकार है। फिलहाल सरकार ने इसकी दर 60 पैसे प्रति लीटर तय की है।

कमजोरों के लिए पैसा जुटाने की कवायद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu) ने विधेयक पेश करते समय कहा था कि इस व्यवस्था से जुटाई जाने वाली राशि समाज के कमजोर वर्गों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने में खर्च की जाएगी।

हालांकि, ईंधन महंगा होने से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर परिवहन और माल ढुलाई की लागत पर भी पड़ सकता है, जिसका प्रभाव रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं पर पड़ने की आशंका है।