बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : बिहार का खजाना खालीः तेजस्वी यादव

Patna: Bihar's Treasury is Empty: Tejashwi Yadav

पटना : (Patna) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार सरकार पर वेतन और भुगतान संकट का आरोप लगाते हुए सम्राट सरकार (Samrat-led government) पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें भी पांच-छह महीने तक वेतन नहीं मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना (Bihar government’s treasury) लगभग खाली हो चुका है और इससे वेतन, पेंशन तथा विकास कार्यों से जुड़े भुगतानों पर असर पड़ रहा है।

राजद नेता ने दावा किया कि सरकार विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों को भी समय पर भुगतान नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि पेंशन के भुगतान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।तेजस्वी ने उर्दू और फारसी स्कूलों के कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं और बड़ी संख्या में कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिलने की शिकायतें हैं।

उन्होंने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार (financial mismanagement and corruption) का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बिना घूस के छोटे काम भी नहीं हो पा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि निचले स्तर से लेकर विभागीय मुख्यालय (departmental headquarters) तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।तेजस्वी यादव ने कहा कि वह इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोगों ने लूट मचाकर राज्य का खजाना खाली कर दिया है। हालांकि, सरकार की ओर से तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।