बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Thane : हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Thane: Students spread patriotic colors under the "Har Ghar Tiranga" campaign

बल्लाल सभागार में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
ठाणे : (Thane)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (occasion of Independence Day) केंद्र सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र (Thane Municipal Corporation) के मनपा विद्यालयों में 9 से 15 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ठाणे मनपा के बल्लाल सभागार में मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का विशेष देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल
कार्यक्रम में विद्यालय क्रमांक 112 के विद्यार्थियों ने ‘मां से है माटी, मां से है तिरंगा’ विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि विद्यालय क्रमांक 6 के विद्यार्थियों ने ‘तिरंगा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय क्रमांक 126 के विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ की अवधारणा पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक पेश कर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। वहीं विद्यालय क्रमांक 98 के विद्यार्थियों ने ‘ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू’ गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय क्रमांक 53 के विद्यार्थियों के फ्यूजन गीत और विद्यालय क्रमांक 73 के विद्यार्थियों के ‘देस रंगीला’ गीत पर नृत्य को भी खूब सराहना मिली। मीनाताई ठाकरे नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने भी देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की आजादी के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया गया। अभियान के तहत तिरंगा राखी निर्माण, सीमा पर तैनात सैनिकों के नाम पत्र लेखन और साइकिल तिरंगा रैली जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिला।

जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, उपमहापौर कृष्णा पाटिल, सदन नेता हनुमंत जगदाले, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त डॉ. मिताली संचेती, उपायुक्त दीपक झिजाड़, शिक्षणाधिकारी शेषराव बढ़े, समूह अधिकारी संगीता बामने सहित शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के माध्यम से हर घर में तिरंगा और हर दिल में देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का समन्वयन शिक्षक सुरेश पाटिल ने किया।