बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : गणपति महोत्सव के लिए स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे

Mumbai: Additional Special Train Trips for Ganpati Festival

मुंबई : (Mumbai) गणपति महोत्सव (Ganpati Festival) के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गणपति स्पेशल ट्रेनों (Ganpati special trains) के अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

मुंबई सेंट्रल से ठोकुर और सावंतवाड़ी रोड के लिए अतिरिक्त सेवाएं
ट्रेन संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल–ठोकुर स्पेशल (Mumbai Central–Thokur Special) का अतिरिक्त फेरा 8 सितंबर 2026 को तथा ट्रेन संख्या 09014 ठोकुर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 9 सितंबर 2026 को संचालित किया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल–सावंतवाड़ी रोड स्पेशल 9 सितंबर को और ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 10 सितंबर 2026 को अतिरिक्त फेरे के रूप में चलेगी।

रत्नागिरी मार्ग पर बढ़ाई गई सेवाएं
ट्रेन संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस–रत्नागिरी अनारक्षित स्पेशल 10 सितंबर को तथा ट्रेन संख्या 09036 रत्नागिरी–बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 11 सितंबर को अतिरिक्त फेरा लगाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 09030 वलसाड–रत्नागिरी स्पेशल 7 सितंबर को और 09029 रत्नागिरी–वलसाड स्पेशल 8 सितंबर को अतिरिक्त सेवा देगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09022 उधना–रत्नागिरी स्पेशल और 09021 रत्नागिरी–उधना स्पेशल दोनों 10 सितंबर 2026 को अतिरिक्त फेरे के रूप में संचालित होंगी।

वडोदरा और विश्वामित्री से भी विशेष सेवाएं
ट्रेन संख्या 09114 वडोदरा–रत्नागिरी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 8 और 22 सितंबर 2026 को चलेंगे, जबकि ट्रेन संख्या 09113 रत्नागिरी–वडोदरा स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 9 और 23 सितंबर 2026 को संचालित किए जाएंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09110 विश्वामित्री–रत्नागिरी स्पेशल 9 सितंबर को और ट्रेन संख्या 09109 रत्नागिरी–विश्वामित्री स्पेशल 10 सितंबर को अतिरिक्त फेरा लगाएगी।

अन्य विशेष ट्रेनों को भी मिली अतिरिक्त सुविधा
ट्रेन संख्या 09124 विश्वामित्री–रत्नागिरी स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 7 सितंबर 2026 को तथा ट्रेन संख्या 09123 रत्नागिरी–विश्वामित्री स्पेशल का अतिरिक्त फेरा भी 7 सितंबर 2026 को संचालित किया जाएगा।