बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नासिक में एसटी बस और बाइक की टक्कर, तीन की मौत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिले के देओला तहसील में रामेश्वर फाटा (Rameshwar Phata in the Deola tehsil of Maharashtra’s Nashik district) के पास शुक्रवार को तडक़े एसटी बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देओला पुलिस स्टेशन (Deola police station) की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की छानबीन देओला पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात पुणे से सतना जा रही एसटी बस आज तडक़े भबाद बाड़ी घाट (Bhabad Bari Ghat) से नीचे उतर रही थी। रामेश्वर फाटा के पास पहुंचने पर बस की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देओला पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने शवों को देओला ग्रामीण अस्पताल (Deola Rural Hospital) पहुंचाया। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।