शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Prayagraj : ‘गांधी’ न होते तो पार्षद भी नहीं बन पातेः केशव मौर्य

Prayagraj: If it weren't for 'Gandhi,' he wouldn't even have become a councilor: Keshav Maurya

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर बोला हमला
कहा- यह दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी भारत में नेता प्रतिपक्ष हैं
प्रयागराज : (Prayagraj)
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी, गांधी परिवार में पैदा नहीं हुए होते तो प्रयागराज के लोग उन्हें अपना पार्षद तक नहीं चुनते।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Park) में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी देश में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल को भाषा की मर्यादा और अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान नहीं रहता।

अहंकार में बर्बाद किया संसद का समय
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने घमंड और अहंकार के कारण संसद का समय बर्बाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव (Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav) एंड टीम की राजनीति के कारण नए सांसदों को सदन में सवाल उठाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला।

केशव मौर्य ने कहा कि भारत के इतिहास में अब तक इतना गैर-जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष नहीं हुआ। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर संसदीय परंपराओं तथा भाषा की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

विभाजन की त्रासदी का किया उल्लेख
विभाजन की त्रासदी का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को हिंसा, विस्थापन और अपने घर-बार छोड़ने की पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की हत्या हुई और अनेक परिवारों को अपनी जमीन, खेती, कारोबार और संपत्ति छोड़कर पलायन करना पड़ा।

केशव मौर्य ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए बलिदान देश के विभाजन के लिए नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि विभाजन के दर्द और उसके कारणों से आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना जरूरी है।

सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सपा को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार में रहते हुए आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कोशिश कर चुकी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सपा लंबे समय तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उनके इस बयान के बाद प्रयागराज में विभाजन विभीषिका दिवस (Partition Horrors Day in Prayagraj) के मंच से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए।