बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : ब्राह्मणों को 2007 जैसा मिलेगा सम्मानः मायावती

Lucknow: Brahmins will receive respect like in 2007: Mayawati

देश के सबसे बड़े राज्य के ब्राह्मणों को जोड़ने में जुटी बसपा
लखनऊ : (Lucknow)
उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने ब्राह्मण समाज से पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनावी तैयारी और क्षमता के आधार पर ब्राह्मण समाज को उम्मीदवार बनाया जाएगा तथा सरकार बनने पर वर्ष 2007 की बसपा सरकार की तरह उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

मायावती ने जारी बयान में कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के बजाय संविधान की भावना के अनुरूप सर्वसमाज के हित और कल्याण के लिए काम करती है।

पार्टी से निष्कासित नेताओं पर भी निशाना
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी में नेताओं से अधिक महत्व तन, मन और धन से समर्पित कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने इसे पार्टी संस्थापक कांशीराम (party founder Kanshi Ram) की ओर से स्थापित संगठनात्मक परंपरा बताया।

मायावती ने पार्टी छोड़ने वाले और निष्कासित किए गए कुछ नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में जाने या अपने गलत कार्यों से बचने के लिए सत्ताधारी दल में शामिल होने वाले लोगों का पार्टी और समाज के प्रति समर्पण संदिग्ध रहा है।

पारिवारिक हितों के लिए बसपा का किया इस्तेमाल
उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा सरकार (BSP government) के दौरान भी कुछ लोगों ने निजी और पारिवारिक हितों के लिए पार्टी से अधिक लाभ उठाया, लेकिन समाज और संगठन को मजबूत करने में अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई। इसके कारण पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों (Lok Sabha and Assembly elections) में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।

मायावती ने कहा कि लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता नई पीढ़ी तथा युवाओं को संगठन की ‘नर्सरी’ में तैयार कर रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी है और पार्टी को उम्मीद है कि नए तथा पुराने कार्यकर्ता अधिक साफ-सुथरी और मिशनरी सोच के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।

हर चुनाव में मिलेगी उचित भागीदारी
उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज से कहा कि वह बसपा के साथ पूरी मजबूती से जुड़ा रहे। हर चुनाव में उनकी तैयारी के आधार पर उचित भागीदारी और उम्मीदवार बनने का अवसर दिया जाएगा।

मायावती ने कहा कि सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज समेत सभी वर्गों को वर्ष 2007 की तरह पूरा उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने दलित समाज से भी बसपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की।
बसपा सुप्रीमो के इस बयान को उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी समीकरणों के बीच ब्राह्मण समाज को दोबारा बसपा के पाले में लाने की बड़ी राजनीतिक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।