बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad : बलोचिस्तान के खारान जिले में पाकिस्तानी सैन्य हमले में किसान की मौत

Islamabad: Farmer killed in Pakistani military strike in Balochistan's Kharan district

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) ने बलोचिस्तान के खारान जिला के लाजे इलाके (Laje area of ​​Balochistan’s Kharan district) में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है। पाकिस्तान की थल सेना की मदद के लिए वायु सेना भी पहुंच चुकी है। सैन्य विमानों और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। ऐसे ही हमले में 15 अगस्त को एक किसान की मौत हो गई।

द बलोचिस्तान पोस्ट (The Balochistan Post) की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का सैन्य अभियान 14 अगस्त को शुरू हुआ। सुरक्षा बलों को वायु सेना कवच प्रदान कर जेट विमानों और ड्रोन से विद्रोहियों की मौजूदगी वाले संदिग्ध इलाकों में बमबारी कर रही है। स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि इन हमलों में हाजी मलिक उस्मान सासोली के बेटे किसान सुल्तान मोहम्मद की मौत हो गई। पाकिस्तान के सैन्य ड्रोन और हेलीकॉप्टर अभी भी मंडरा रहे हैं। हमलों में अनेक आम नागरिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना ने सुराब जिले में सेना ने महिलाओं और बच्चों समेत 20 से ज्यादा आम नागरिकों को निशाना बनाया। खारान, समेट, खुजदार, जहरी और मुल्ला के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन हमलों में एक ही परिवार के कई सदस्यों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने हमलों की पुष्टि की है। इन अधिकारियों ने कहा कि सेना हथियारबंद संगठनों के ठिकानों को निशाना बना रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 12 अगस्त को सुराब जिले के गदर गोंदन इलाके (Gadar Gondan area of ​​Surab district) में पाकिस्तानी जेट की बमबारी में कई लोग मारे गए और घायल हुए। मरने वालों और घायलों की संख्या 27 बताई गई है। बलोचिस्तान के राष्ट्रीय दलों और मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उधर, खुजदार पुलिस प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू खत्म खत्म होने की खबर को अफवाह बताया है। पुलिस ने कहा कि अगली सूचना तक हर दिन रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। सुराब, कलात, मस्तुंग और नुश्की जिलों में कर्फ्यू पहले से ही लागू है।