
मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले के नालासोपारा (Nalasopara, Palghar district) में बीती रात बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड गयी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए नालासोपारा के विजयलक्ष्मी हॉस्पिटल (Vijayalakshmi Hospital in Nalasopara) में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही नालासोपारा पुलिस (Nalasopara police) मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दिया है।
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि नालासोपारा की नीलकंठेश्वर बिल्डिंग (Neelkantheshwar Building in Nalasopara) में कल शाम को एक लडक़ी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसके लिए बिल्डिंग के सामने स्थित चामुंडा डेयरी (‘Chamunda Dairy’) की केक शॉप से केक खरीदा गया था। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लोग केक खाने लगे। इसके बाद केक खाने वाले कुछ लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। रात में ही 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती लोगों में उर्मिला वर्मा (32), सलोनी गुप्ता (16), सुदीक्षा शाह (19), आफिया इदरीस (24), रूबी शाह (40), शिव गुप्ता (10), प्रियांश वर्मा (2), परी यादव (7), प्रिया वर्मा (8), रुद्र शाह (13) और प्राची यादव (7) शामिल हैं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवारों में चिंता का माहौल है। हालांकि लोगों की तबीयत खराब होने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट (no official medical report) सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच जारी है।
