बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : नहीं रहे वरिष्ठ निर्देशक राजा सेन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Kolkata: Veteran Director Raja Sen Passes Away; Wave of Grief in the Film Industry

कोलकाता : (Kolkata) बंगाली फिल्म और टेलीविजन जगत के वरिष्ठ निर्देशक राजा सेन (Raja Sen, a veteran director from the Bengali film and television industry) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब दस बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया है कि हाल ही में राजा सेन घर में गिर गए थे, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर वेंटिलेशन पर रखा गया। इलाज के दौरान उनके फेफड़ों में समस्या उत्पन्न हुई और उन्हें हृदय संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। पिछले सोमवार को उन्हें एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में स्थानांतरित किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी किडनी में भी समस्या सामने आई। लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बीच वे वेंटिलेशन पर थे। रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि राजा सेन को वर्ष 1997 में प्रसारित टेली-सीरियल ‘सुवर्णलता (’TV serial ‘Subarnalata’) से विशेष पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘आदर्श हिंदू होटल’, ‘आरोग्य निकेतन’ और ‘देश आमार देश’ जैसे चर्चित धारावाहिकों का निर्देशन किया। बंगाली टेलीविजन जगत में उनके कई कार्यों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। राजा सेन के निधन से बंगाली मनोरंजन जगत में शोक की गहरी छाया है।