बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ईद-ए-मिलाद पर ‘प्रोफेट फॉर ऑल’ अभियान

Mumbai: ‘Prophet for All’ Campaign on Eid-e-Milad

दूसरे धर्मों के लोगों के साथ मनाने की अपील
मुंबई : (Mumbai)
शांति, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रोफेट फॉर ऑल’ (‘Prophet for All’) अभियान 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों के लिए शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय ‘आज की दुनिया में पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के संदेश को समझना’ (Understanding the message of Prophet Muhammad (PBUH) in today’s world’) रखा गया। अभियान का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

मरीन लाइंस स्थित इस्लाम जिमखाना (Islam Gymkhana in Marine Lines) में आयोजित बैठक में ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) को दूसरे धर्मों के लोगों के साथ मिलकर मनाने की अपील की गई है। लोगों से कम से कम एक गैर-मुस्लिम मित्र, पड़ोसी या सहकर्मी को घर पर चाय या भोजन के लिए आमंत्रित करने, पैगंबर के जीवन और संदेश की जानकारी साझा करने तथा मस्जिद में परिचयात्मक भ्रमण आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

मानव सेवा और सद्भाव पर जोर

अभियान में भोजन, मिठाई, फूल या छोटे उपहार साझा करने, रक्तदान करने तथा अस्पतालों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया गया है। पौधारोपण और स्वच्छता के साथ शिक्षकों, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा गार्डों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने की भी अपील की गई है।

14 से 26 अगस्त तक विशेष दिवस

अभियान के तहत 14 से 26 अगस्त तक विभिन्न विशेष दिवस मनाए जाएंगे। इनमें ‘नॉ द प्रोफेट डे’, ‘यंग एंबेसडर्स डे’, ‘ओपन मस्जिद डे’, ‘फैमिली एंड ग्रेटिट्यूड डे’, ‘हेल्थ एंड होप डे’, ‘चिल्ड्रन फर्स्ट डे’, ‘कम्पैशन डे’, ‘हार्मनी डे’, ‘ग्रीन अर्थ डे’, ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ डे’, ‘सर्व ह्यूमैनिटी डे’, ‘प्रोफेट फॉर ऑल डे’ और ‘मर्सी फॉर ऑल डे’ शामिल हैं।

बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारी

इस बैठक में उर्दू कारवां के अध्यक्ष फरीद खान, राइटवे फाउंडेशन के अध्यक्ष सईद खान, इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष यूसुफ अब्राहनी, एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष आमिर इदरेसी, बुर्हानी कॉलेज के सेवानिवृत्त उर्दू विभागाध्यक्ष कासिम इमाम तथा नात गायिका अनुष्का निकम ने हिस्सा लिया। बैठक में अभियान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।