बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अरावली एक्सप्रेस में पुलिस कर्मियों पर हमला करने पर मॉडल गिरफ्तार और रिहा


Mumbai : aravali express mein police karmiyon par hamla karne par model giraftaar aur riha mumbai : (Mumbai) thane ki 31 varshiya model antara soham banerji (Antara Soham Banerjee, a 31-year-old model from Thane) ko aravali express ke aarakshit ac coach mein kathit taur par hungama aur railway suraksha bal (rpf) ke karmiyon par razor blade se hamla karne ke aarop mein giraftaar kiya gaya hai. baad mein unhen jamanat par riha kar diya gaya. is mamle ki chhanbin borivali grp police station (Borivali GRP police station team) ki team kar rahi hai. borivali grp inspector kunda gawade (Borivali GRP Inspector Kunda Gawade) ne ravivaar ko bataya ki 12 august ki raat banerji shooting assignment ke liye surat ja rahi thin. unke paas sleeper class ka ticket tha, lekin wah kathit taur par aarakshit ac coach mein sawar ho gain. borivali aur dahanu ke beech raat kareeb 9.30 se 10.50 baje ke beech ek yatri ne unse seat khali karne ko kaha, jiske baad mamla ticket collector aur rpf police karmiyon tak pahuncha. iske baad rpf ke sahayak upnirikshak yaminikant mishra aur constable rajesh kumar ne mamle mein hastkshep kiya. arop hai ki banerji ne unke saath gaali-galauj ki aur hinsak vyavahar kiya. police shikayat mein razor blade se hamla karne tatha rpf police karmi ki vardi aur mobile phone ko nuksan pahunchaane ka bhi aarop lagaya gaya hai. sthiti bigdane se rokne ke liye rpf police karmiyon ne coach ke darvaje band kar die. iske baad banerji ne kaanch todkar bahar nikalne ki koshish ki. baad mein unhen dahanu railway station par utarkar sarkari railway police (grp) ko saunp diya gaya tha. kunda gawade ne bataya ki shuruaati puchtach aur pratyakshdarshiyon ke bayanon se sanket milta hai ki ac coach ka ticket nahin milne ko lekar banerji pareshan ho sakti thin. police ne bataya ki unhone rishtedaron se sampark karne ya kanooni sahayata lene se inkar kiya aur giraftari ki mang ki. mamla darj hone ke baad wah kathit taur par shant ho gain. 13 august ko darj mamle mein suraksha ko khatre mein dalne, sarkari karmchariyon ko chot pahunchane, hamla karne aur jaanbujhkar apmaan karne sahit sambandhit dharaon ke tahat mamla darj kiya gaya hai. police ne kanooni prakriya ke tahat notice dene ke baad unhen jamanat par riha kar diya.
Show more
2,031
Mumbai: Model arrested and released after attacking police personnel on Aravalli Express
Mumbai: Model arrested and released after attacking police personnel on Aravalli Express

मुंबई : (Mumbai) ठाणे की 31 वर्षीय मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी (Antara Soham Banerjee, a 31-year-old model from Thane) को अरावली एक्सप्रेस के आरक्षित एसी कोच में कथित तौर पर हंगामा और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों पर रेजर ब्लेड से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले की छानबीन बोरीवली जीआरपी पुलिस स्टेशन (Borivali GRP police station team) की टीम कर रही है।

बोरीवली जीआरपी इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े (Borivali GRP Inspector Kunda Gawade) ने रविवार को बताया कि 12 अगस्त की रात बनर्जी शूटिंग असाइनमेंट के लिए सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह कथित तौर पर आरक्षित एसी कोच में सवार हो गईं। बोरीवली और दहानू के बीच रात करीब 9.30 से 10.50 बजे के बीच एक यात्री ने उनसे सीट खाली करने को कहा, जिसके बाद मामला टिकट कलेक्टर और आरपीएफ पुलिस कर्मियों तक पहुंचा। इसके बाद आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने मामले में हस्तक्षेप किया।

आरोप है कि बनर्जी ने उनके साथ गाली-गलौज की और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस शिकायत में रेजर ब्लेड से हमला करने तथा आरपीएफ पुलिस कर्मी की वर्दी और मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। स्थिति बिगडऩे से रोकने के लिए आरपीएफ पुलिस कर्मियों ने कोच के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद बनर्जी ने कांच तोडक़र बाहर निकलने की कोशिश की। बाद में उन्हें दहानू रेलवे स्टेशन पर उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया था।

कुंडा गावड़े ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से संकेत मिलता है कि एसी कोच का टिकट नहीं मिलने को लेकर बनर्जी परेशान हो सकती थीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों से संपर्क करने या कानूनी सहायता लेने से इनकार किया और गिरफ्तारी की मांग की। मामला दर्ज होने के बाद वह कथित तौर पर शांत हो गईं। 13 अगस्त को दर्ज मामले में सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाने, हमला करने और जानबूझकर अपमान करने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।