बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

New Delhi: Rahul Gandhi gets relief from Supreme Court in disproportionate assets case

हाई कोर्ट की सुनवाई पर रोक
नई दिल्ली : (New Delhi)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय से राहत मिली है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant) की अध्यक्षता वाली बेंच ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राहुल गांधी के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है।

राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करके इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल कई याचिकाओं के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पास आय ज्यादा संपत्ति है। राहुल गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने भी मांग की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) को निर्देश दिया था कि वो राहुल गांधी की संपत्तियों का पता करें।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश ने याचिका दायर कर कहा है कि राहुल गांधी के पास आय से अधिक संपत्ति है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता के आरोपों का वेरिफिकेशन करने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने ये भी कहा था कि सीबीआई या ईडी कानून के मुताबिक उचित कदम उठा सकती हैं। जुलाई में हुई सुनवाई में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सीबीआई के हलफनामे पर अंसतोष जताते हुए कहा कि हलफनामा उसके आदेश के मुताबिक नहीं है।