
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (सीबीआई) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत उप लेखा नियंत्रक संदीप (Sandeep, a Deputy Controller of Accounts) को 10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने एक निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण की फाइल को जल्द निपटाने के लिए पहले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 10 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।
सीबीआई के अनुसार, आरोपी उप लेखा नियंत्रक संदीप (आईसीएएस: 2020) के खिलाफ मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। वह यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण से जुड़ी फाइल उसके पास लंबित थी और उसे जल्द निपटाने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी।
जांच एजेंसी (investigative agency) ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी को उसकी पत्नी के जरिए 10 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
