बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Galle (Sri Lanka) : गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, सुथार के 10 विकेट और पडिक्कल के 211 रन

Galle (Sri Lanka): India defeats Sri Lanka by 165 runs in Galle Test; Suthar claims 10 wickets, Padikkal scores 211 runs

गाले (श्रीलंका) : (Galle (Sri Lanka)) भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच (first Test match played in Galle) में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने मेजबान टीम के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी बुधवार को 206 रनों पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Indian batsman Devdutt Padikkal) टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 211 रन बनाकर प्लेअर ऑफ दी मैच बने।

भारतीय टीम की इस जीत में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Manav Suthar and batsman Devdutt Padikkal) का अहम योगदान रहा। सुथार ने जहां पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल करते हुए 10 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं पडिक्कल ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली।

मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। इससे भारतीय टीम को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में मेजबान टीम 206 रन ही बना पाई।

इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (final Test of the series will be played in Colombo starting August 23) में खेला जाएगा।

पांचवें दिन श्रीलंका ने 122 रन पर गंवाए छह विकेट

मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 84/4 के स्कोर से आगे शुरू की। कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम का स्कोर 140 रन के पार पहुंचाया।

इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने तोड़ा। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को मानव सुथार के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 151 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। श्रीलंका का छठा विकेट 156 रन के स्कोर पर गिरा। निरोशन डिकवेला 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने कुछ और रन जोड़े, लेकिन 199 के स्कोर पर एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा 128 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभाथ जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। श्रीलंका का आखिरी विकेट केशरा नुवंता के रूप में गिरा, जिन्होंने 20 रन बनाए।

भारत ने दूसरी पारी में बनाए 193 रनभारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। इस पारी में भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने चार विकेट लिए, जबकि प्रभाथ जयसूर्या ने तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और केशरा नुवंथा ने एक विकेट हासिल किया।श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटीइससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। सोनल दिनुषा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन की साझेदारी की। सोनल ने 100 रन बनाए, जबकि डिकवेला ने 80 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।भारत की पहली पारी और पडिक्कल का शतकटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रनों की पारी खेली थी। केएल राहुल ने 175 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का योगदान दिया, जबकि ऋषभ पंत ने 39, यशस्वी जायसवाल ने 32 और मानव सुथार ने 24 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए। केशरा नुवंथा ने तीन और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट हासिल किए।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए। केशरा नुवंथा ने तीन और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट हासिल किए।