
अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद स्टेशन (Ahmedabad station) पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण प्लेटफॉर्म की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ट्रेन संख्या 20495/20496 जोधपुर–हड़पसर–जोधपुर दैनिक एक्सप्रेस (Jodhpur-Hadapsar-Jodhpur Daily Express) का अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को साबरमती स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
यह व्यवस्था 21 अगस्त 2026 से 21 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 20495/20496 का अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को इस अवधि में साबरमती स्टेशन पर ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
