
ट्रेन संख्या 19223 का कटरा तक विस्तार, तीन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और जम्मू तवी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19223 का श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Shri Mata Vaishno Devi Katra) तक विस्तार किया है। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को सीधे कटरा तक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
18 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
ट्रेन संख्या 19223 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (Train number 19223 Sabarmati–Shri Mata Vaishno Devi Katra Express) 18 अक्टूबर 2026 से प्रतिदिन साबरमती से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:55 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–साबरमती एक्सप्रेस 20 अक्टूबर 2026 से प्रतिदिन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 4:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
पालनपुर में भी ठहराव
ट्रेन संख्या 19223 का पालनपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन दोपहर 1:20 बजे और प्रस्थान 1:22 बजे होगा। ट्रेन के कटरा तक विस्तार के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए हैं।
दो अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेन संख्या 19415 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: इस ट्रेन के समय में 25 अक्टूबर 2026 से संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार जम्मू तवी स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 4:05 बजे और प्रस्थान 4:15 बजे होगा। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 6:25 बजे होगा। ट्रेन संख्या 12473 गांधीधाम–श्री माता वैष्णो देवी कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस: इस ट्रेन के समय में 24 अक्टूबर 2026 से बदलाव किया गया है। संशोधित समय के अनुसार जम्मू तवी स्टेशन (Jammu Tawi station) पर ट्रेन का आगमन दोपहर 2:32 बजे और प्रस्थान 2:37 बजे होगा।
