
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने बुधवार को हॉकी विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप डी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के साथ टॉप-2 में जगह बनाई और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथे और 21वें मिनट) और अभिषेक (11वें और 24वें मिनट) ने दो दो गोल जबकि हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (Hannan Shahid) (22वें और 46वें मिनट) ने दो गोल और सूफयान खान (Sufyan Khan) ने 24वें मिनट में एक गोल किया।
