बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘वंदे मातरम्’ को लेकर तुष्टीकरण का आरोप

New Delhi: Amit Shah targets Congress, accuses party of appeasement over ‘Vande Mataram’

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कांग्रेस कार्यसमिति के ‘वंदे मातरम्’ (two stanzas of ‘Vande Mataram’) के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देशविरोधी कदम बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के रास्ते पर लौट रही है।

अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, इसी तरह की राजनीति ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत दी और आगे चलकर देश के विभाजन की परिस्थितियां बनीं।

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर वोट बैंक की राजनीति के लिए उसी तुष्टीकरण की राह पर आगे बढ़ रही है।

अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले को संसद द्वारा बनाए गए कानून की खुली अवहेलना बताया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के कथित तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के साथ पहले हुई गलती के परिणाम देश भुगत चुका है और ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।