बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई के समुंद्र में नौ मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (Jawaharlal Nehru Port Trust) के पास समुंद्र में मछली पकडऩे वाली नाव ‘विनायक’ (fishing boat ‘Vinayak’) में पानी भरने और उसके डूबने का खतरा पैदा होने के बाद नाव में सवार सभी नौ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। येलो गेट पुलिस स्टेशन (Yellow Gate Police Station) की टीम नाव में पानी भरने की छानबीन कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मछली पकडऩे वाली विनायक नामक नाव कल जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट के पास समुद्र में मछली पकडऩे गई थी। अचानक नाव में भारी मात्रा में पानी भरने लगा। इससे उसका इंजन रूम पानी में डूब गया और इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होने के बाद नाव नियंत्रण खोकर बहने लगी और उसके पलटने का खतरा पैदा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही येलो गेट पुलिस के कर्मचारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

इस दौरान मछली पकडऩे वाली निजी नाव ‘महाशांति दीप’ (‘Mahashanti Deep’) भी अभियान में शामिल हुई और उसने ‘विनायक’ को सुरक्षित स्थान तक खींचने में मदद की। संयुक्त प्रयासों के बाद ‘विनायक’ को सुरक्षित रूप से भाऊचा धक्का (Bhaucha Dhakka) लाया गया और येलो गेट पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया गया। नाव पर सवार सभी नौ मछुआरे सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और नाव में पानी भरने के कारणों की जांच की जा रही है।