बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : चेन्नई की जल सुरक्षा के लिए एडीबी से हुआ 230 मिलियन डॉलर का ऋण करार

New Delhi: $230 Million Loan Agreement Signed with ADB for Chennai's Water Security

चेन्नई में जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था पर खर्च किये जायेंगे 230 मिलियन डॉलर
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारत सरकार (Government of India) और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) (एडीबी) ने चेन्नई शहर में जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 230 मिलियन डॉलर के ऋण समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक इस लोन को अंतिम रूप देने के लिए भारत सरकार और एडीबी के बीच बातचीत वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में संयुक्त सचिव (एडीबी और जापान) बलदेव पुरुषार्थ (supervision of Baldeo Purushartha) की देखरेख में हुई। भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के उप-सचिव सौरभ सिंह (Saurabh Singh) और एडीबी की ओर से इंडिया रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका (Mio Oka) ने लोन से जुड़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना ग्रेटर चेन्नई क्षेत्र में जलापूर्ति और स्वच्छता ढांचे को मजबूत करेगी, जो लगभग 45 लाख लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

परियोजना का दायरा और बुनियादी ढांचा

वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस परियोजना के तहत 170 किलोमीटर से अधिक लंबी जलापूर्ति और सीवर पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। इसके साथ ही चेन्नई में सात जल पंपिंग स्टेशनों और 38 सीवर पंपिंग स्टेशनों (seven water pumping stations and 38 sewage pumping stations in Chennai) का उन्नयन किया जाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य शहर की बढ़ती आबादी के लिए अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और जलवायु-लचीली सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एडीबी ने इस ऋण समझौते को 3 जुलाई को अपनी मंजूरी दी थी। यह परियोजना भारत के शहरी बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों, खासकर अमृत 2.0 और अर्बन चैलेंज फंड, (AMRUT 2.0 and the Urban Challenge Fund) के अनुरूप है। इससे पहले एशियाई विकास बैंक ने भारत में कई शहरी परियोजनाओं को अपना समर्थन दे चुका है।