बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : सत्ता गंवाई, पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलवाई : योगी

Lucknow: Lost power, but did not order firing on Ram devotees: Yogi

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम ने किया नमन
हिंदू गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक थे बाबू कल्याण सिंह
लखनऊ : (Lucknow)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन हिंदू गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने प्रभु श्रीराम के लिए सत्ता गंवाना स्वीकार किया, लेकिन रामभक्तों पर गोली चलवाना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने संघर्ष और सत्ता से दूर होने का जोखिम उठाया, पर श्रीराम के सम्मान से समझौता नहीं किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर को देखकर ‘बाबू जी’ कल्याण सिंह की स्मृतियां स्वतः जीवंत हो उठती हैं। उनके संघर्ष और संकल्प ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कर्मों से बड़ा होता है आदमी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अगस्त हिंदू गौरव दिवस (Hindu Pride Day) के रूप में कल्याण सिंह की स्मृतियों को नमन करने का दिन है। अतरौली के एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे बाबू जी ने कर्मठता और समर्पण से राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के स्वयंसेवक से लेकर किसान, शिक्षक, विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक की जिम्मेदारियां संभालीं। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने हर संवैधानिक दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

कल्याण सिंह टूट सकता है…
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन ‘भारत प्रथम, राष्ट्र प्रथम और सनातन मूल्य प्रथम’ की भावना रखने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी सादगी, तप, संघर्ष और सिद्धांतों के प्रति अडिगता उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू जी ने किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए अपना जीवन समर्पित किया। गलत काम उनसे कोई नहीं करा सकता था और वह साफ कहते थे कि ‘कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।’

पीडीए की परिभाषा पर फिर हमला
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग पीडीए में ‘पी’ का अर्थ रोज बदलते रहते हैं और एक दिन इसका मतलब पाकिस्तान भी कर सकते हैं।

योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का निधन हुआ। कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने भी आकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी, लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया ने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धांजलि देना तो दूर, शब्दों से भी अपनी संवेदना व्यक्त नहीं की। मुख्यमंत्री ने इसे बाबू जी के प्रति बड़ा अपमान बताया।