
चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के मोहाली मे बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया। बंद के मद्देनजर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा (Mohali-Chandigarh border) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में भारी पुलिस बल तैनात था।
कौमी इंसाफ मोर्चा (Qaumi Insaaf Morcha) 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल की मांग कर रहा है। हवारा के अलावा मोर्चा बलवंत सिंह राजोआना और देविंदरपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य ‘बंदी सिंहों’ (Bandi Singhs, including Balwant Singh Rajoana and Devinderpal Singh Bhullar) की रिहाई की मांग कर रहा है। राजोआना 1995 में बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है, जबकि भुल्लर दिल्ली में 1993 में हुए बम विस्फोट के मामले में सजा काट रहा है।
