
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर-1 स्थित गोल मैदान (Gol Maidan in Ulhasnagar-1) में भगवान झुलेलाल की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण आज बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। भगवान झुलेलाल (Lord Jhulelal) के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक एवं सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस भव्य लोकार्पण समारोह में आमदार कुमार आयलानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शहर के झुलेलाल मंदिर के भाऊ लीलाराम,उपमहापौर अमर लुंड,नगरसेवक नगरसेवक नंद छापरु, पूर्व राजू जग्यासी,मनोज साधनानी,सहित अनेक मान्यवर नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झुलेलाल की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात बेहराणा साहिब पूजा भी श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान झुलेलाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
गोल मैदान में स्थापित भगवान झुलेलाल (Lord Jhulelal) की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा के भव्य स्वरूप को देखने तथा भगवान झुलेलाल के दर्शन करने के लिए नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागी होकर धार्मिक एकता एवं सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने भी भगवान झुलेलाल से उल्हासनगर शहर सहित पूरे समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं उत्साह देखते ही बन रहा था। धार्मिक जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
