बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ankara : नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा, तुर्किए की इंटरपोल रेड नोटिस जारी करने की मांग

Ankara: International pressure on Netanyahu mounts; Türkiye seeks Interpol Red Notice

अंकारा : (Ankara) तुर्किए ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करने की मांग की है। अंकारा का आरोप है कि नेतन्याहू गाजा में कथित नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। यह कदम तुर्किए और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) (Russian international news network Russia Today) (RT) के मुताबिक, तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने (Turkish Justice Minister Akın Gürlek) शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नेतन्याहू उन 35 आरोपियों में हैं, जिन्हें एक्टिविस्टों द्वारा संचालित ‘ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला’ (Global Sumud Flotilla) से जुड़े मामले में वांछित घोषित किया गया है। तुर्किए ने इस मामले में नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध, यातना, अवैध रूप से स्वतंत्रता छीनने, परिवहन वाहन को हाईजैक करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए हैं।

इंटरपोल रेड नोटिस (Interpol Red Notice) सदस्य देशों की पुलिस से किसी वांछित व्यक्ति का पता लगाने और संबंधित देश के कानून के तहत उसे अस्थायी रूप से हिरासत में लेने का अनुरोध होता है। हालांकि, रेड नोटिस अपने आप में अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट नहीं होता।

गुरलेक ने कहा कि तुर्किए इस बात को स्वीकार नहीं करता कि गाजा में कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेही से बचाया जा सकता है। उन्होंने नेतन्याहू सरकार (Netanyahu government) पर गाजा में नरसंहार की नीति (adopting a policy of genocide in Gaza) अपनाने का आरोप लगाया।

इज़राइली नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गाजा की ओर जाने वाले कई फ्लोटिला को रोका है। मई में करीब 50 नौकाओं पर सवार 400 से अधिक एक्टिविस्टों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी। बाद में उन्हें ग्रीस भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए एक्टिविस्टों ने इज़राइली हिरासत में दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार (Israeli Foreign Minister Gideon Sa’ar) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि फ्लोटिला में शामिल सभी लोग सुरक्षित थे।गाजा युद्ध को लेकर तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन लगातार नेतन्याहू की आलोचना करते रहे हैं। एर्दोगन ने कई बार नेतन्याहू की तुलना एडॉल्फ हिटलर से की है और इज़राइल पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया है।

वहीं, नेतन्याहू ने एर्दोगन को ‘यहूदी-विरोधी तानाशाह’ बताया है और तुर्किए पर कुर्दों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। तुर्किए और इज़राइल के बीच तनाव सीरिया को लेकर भी बढ़ा है। तुर्किए ने 18 अगस्त को सीरिया के अबू अल-दुहुर एयरबेस (Syria’s Abu al-Duhur airbase) पर इज़राइल के हवाई हमले की निंदा की। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी लेकिन हाल ही में तैयार किए गए रनवे को नुकसान पहुंचा था।

इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने इसके जवाब में एर्दोगन को सीरिया में तुर्किए की गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी। हालांकि, सीरिया और तुर्किए ने इज़राइल के उस दावे को खारिज किया कि इलाके में तुर्किए सैनिकों की तैनाती की योजना थी। अमेरिका के सीरिया और इराक मामलों के विशेष दूत टॉम बैराक ने भी इज़राइली हमले की आलोचना करते हुए इसे तनाव बढ़ाने वाला अनावश्यक कदम बताया।

नेतन्याहू के खिलाफ यह कदम ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पहले से चल रही है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) (International Criminal Court) ने नवंबर, 2024 में गाजा में कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों को लेकर नेतन्याहू और इज़राइल के तत्कालीन रक्षा मंत्री योव गैलेंट (Yoav Gallant) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वहीं, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में दक्षिण अफ्रीका द्वारा इज़राइल के खिलाफ दायर नरसंहार मामले की सुनवाई भी चल रही है। इज़राइल ने नेतन्याहू के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। इज़राइल आईसीसी का सदस्य नहीं है, जबकि वह आईसीजे के नियमों के तहत आने वाले राज्यों में शामिल है। तुर्किए की रेड नोटिस की मांग के बाद अब इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी और कूटनीतिक दबाव बढ़ने की संभावना है।