बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata :छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी के रवैया पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल

Kolkata: Dilip Ghosh questions Rahul Gandhi's attitude toward student protests

कोलकता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष (West Bengal Minister Dilip Ghosh) ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। दिलीप घोष ने छात्र आंदोलन के प्रति उनके रवैया पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने नई दिल्ली के पुलिस थाने में धरना देकर 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान एक युवक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सवाल उठाए।

घोष ने पूछा कि जब झारखंड में छात्र कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, तब राहुल गांधी वहां क्यों नहीं जा रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में करीब छह घंटे तक धरना दिया था। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

राहुल गांधी ने 19 वर्षीय साहिल लोचब के मामले को लेकर यह मुद्दा उठाया था। साहिल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली के छर्रे लगने से वह घायल हुआ और उसकी आंख को भी नुकसान पहुंचा। उसका दावा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थी।

दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी वहां नहीं जा रहे हैं, जहां उन्हें जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और वहां कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार है। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले को गलत माना है। घोष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास अब कोई काम नहीं है और वह दिल्ली में केवल फोटो खिंचवाने के लिए बैठे हैं।

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस (JMM-Congress) गठबंधन सरकार ने कथित अनियमितताओं के बाद 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन समाप्त हुआ था। हालांकि, परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने नौकरी जाने की आशंका को लेकर अलग आंदोलन शुरू कर दिया।