बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल ने नहीं मानी मस्क की शर्त, स्टारलिंक को शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने से इनकार

Kathmandu: Nepal Rejects Musk's Condition; Refuses 100% Stake to Starlink
Elon Musk Starlink

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल (Nepal) ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क (Starlink, the company owned by the world’s richest man, Elon Musk) की कंपनी है। नेपाल ने अपनी नई दूरसंचार नीति के हत 20 प्रतिशत स्थानीय साझेदारी के साथ विदेशी निवेश की शर्त रखी है। सरकार की इस शर्त ने स्टारलिंक को नेपाल में अपनी सेवा विस्तार के लिए फिलहाल रोक दिया है।

नेपाल में 100 प्रतिशत स्वामित्व की शर्त के बीच विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनी को देश में लाकर डिजिटलीकरण का विस्तार करने का प्रयास तत्काल सफल होता नहीं दिख रहा है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (Nepal Telecommunications Authority) विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी सीमित रखने के लिए अनिवार्य स्थानीय साझेदार की पुरानी व्यवस्था पर कायम है।

हाल ही में दूरसंचार नीति के मसौदे में दूरसंचार सेवा संचालित करने के इच्छुक विदेशी निवेशकों के लिए स्थानीय साझेदार को अनिवार्य रूप से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की पुरानी नीति को ही निरंतरता दी गई है। इस वजह से मस्क की कंपनी स्टारलिंक के लिए नेपाल में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करना आसान नहीं दिख रहा है।

इसी वर्ष मई में ही स्टारलिंक की निदेशक रेबेका स्लिक हंटर (Starlink Director Rebecca Slick Hunter) नेपाल आई थीं। उन्होंने सूचना तथा संचार मंत्री डॉ. विक्रम तिमिल्सिना से मंत्रालय में मुलाकात कर नेपाल में भी इंटरनेट सेवा संचालित करने की अपनी इच्छा दोहराई थी।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि लाइसेंस में 100 प्रतिशत स्वामित्व स्टारलिंक का होने पर ही कंपनी सेवा शुरू कर सकती है। यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो नेपाल में सेवा देना संभव नहीं होगा।

हंटर ने संचार मंत्रालय से लेकर दूरसंचार प्राधिकरण के (Ministry of Communication to the Telecommunications Authority) अधिकारियों के साथ अलग-अलग समय पर हुई बैठकों में कहा था कि स्टारलिंक किसी भी देश में सेवा संचालित करने के लिए स्थानीय साझेदार नहीं रखती और केवल 100 प्रतिशत अपने स्वामित्व वाली कंपनी के माध्यम से सेवा प्रदान करती है।