
ओटावा : (Ottawa) अमेरिका और कनाडा (US and Canada) के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Canadian Prime Minister Mark Carney) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) द्वारा लगाए गए नए 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिका से आयात होने वाले कई उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ये नए टैरिफ 08 सितंबर से लागू किए जाएंगे।
कार्नी ने कहा कि कनाडा अमेरिकी शुल्क का जवाब लगभग ‘डॉलर के बदले डॉलर’ (“dollar-for-dollar”) के आधार पर देगा, ताकि देश के श्रमिकों, किसानों, परिवारों और कारोबारों के हितों की रक्षा की जा सके। कनाडा की ओर से स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि मशीनरी, पल्प एवं पेपर और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई अमेरिकी क्षेत्रों को जवाबी टैरिफ के दायरे में लाने की तैयारी है।
दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चली गहन व्यापार वार्ता 21 अगस्त को किसी समझौते के बिना समाप्त हो गई। कार्नी ने वार्ता विफल होने के लिए अमेरिका की अंतिम समय की नई शर्तों को जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार, ये शर्तें आर्थिक रूप से अनुचित थीं और कनाडा के लिए संभावित समझौते के लाभ को कमजोर कर रही थीं।
अमेरिका के नए शुल्क का असर कनाडा के शराब, फर्नीचर, डेयरी, सीमेंट, कपड़ा, मछली पकड़ने के उपकरण और हॉकी से जुड़े सामान (alcohol, furniture, dairy, cement, textiles, fishing equipment, and hockey-related goods) समेत कई क्षेत्रों पर पड़ने की आशंका है। रिपोर्टों के अनुसार, नए अमेरिकी टैरिफ से कनाडा के अमेरिका को होने वाले निर्यात का करीब पांच प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।
कनाडाई सरकार (Canadian government) ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिकी शुल्क से प्रभावित घरेलू उद्योगों के लिए जल्द राहत और सहायता उपायों की घोषणा की जाएगी। वहीं, कुछ व्यापार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते टैरिफ से दोनों देशों के कारोबार, रोजगार और कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड (Ontario Premier Doug Ford) ने कार्नी के फैसले का समर्थन करते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को कनाडा के हितों के खिलाफ बताया। दूसरी ओर, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जमीसन ग्रीर (Jamieson Greer) ने कहा कि फिलहाल कनाडा के साथ नई व्यापार वार्ता की कोई योजना नहीं है।
