बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mackay (Australia) : दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

Mackay (Australia): Australia defeats Bangladesh by an innings and 51 runs in the second Test; series ends 1-1

मैके (ऑस्ट्रेलिया) : (Mackay (Australia)) मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में (second Test played at the Great Barrier Reef Arena in Mackay) खेले गए दूसरे टेस्ट में रविवार को बांग्लादेश को पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट नौ विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने दूसरे मैच में कुल 10 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्टार्क को सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला। उन्होंने दो मैचों में कुल 12 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे टेस्ट का फैसला महज दो दिन (second Test was decided in just two days) में हो गया। रविवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 165 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 210 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह उसे पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 146 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने 105 गेंदों में सर्वाधिक 67 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 42, नाथन लियोन 32 और ट्रेविस हेड ने 22 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने सात विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।146 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। पूरी टीम 38.3 ओवर में महज 95 रन पर सिमट गई और उसे पारी तथा 51 रन से हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्टार्क ने चार विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने तीन-तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी महज 64 रन पर सिमट गई थी। टीम की शुरुआत इतनी खराब रही कि 21 रन के स्कोर तक उसके छह विकेट गिर चुके थे। शीर्ष छह बल्लेबाजों में चार तो खाता भी नहीं खोल सके। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने किसी तरह टीम को 64 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने पहली पारी में छह विकेट चटकाए, जबकि पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया।

सीरीज का परिणाम
पहला टेस्ट: बांग्लादेश ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज की।दो मैचों की सीरीज: 1-1 से बराबर।