बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Colombo (Sri Lanka) : शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

Colombo (Sri Lanka): Shubman Gill completes 3,000 runs in Test cricket; becomes the fourth-youngest Indian to achieve this feat

कोलंबो (श्रीलंका) : (Colombo (Sri Lanka)) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill, the captain of the Indian cricket team) ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों (3,000-run mark in Test cricket at the youngest age) की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने यह उपलब्धि रविवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो (Sri Lanka in Colombo) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन हासिल की।

गिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुकाबले से पहले सिर्फ सात रन की जरूरत थी। पारी के 23वें ओवर में केशरा नुवान्था (Keshara Nuwantha) की गेंद पर चौका जड़ते हुए गिल ने अपने 3000 टेस्ट रन पूरे किए। गिल ने यह उपलब्धि 26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल की और इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 26 साल 356 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने महज 23 साल 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 26 साल 157 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे। दिलीप वेंगसरकर ने 26 साल 263 दिन की उम्र में यह आंकड़ा छुआ था।

गिल ने 43वें टेस्ट में 3000 रन का आंकड़ा पार किया। इस मैच से पहले उनके नाम 42 टेस्ट में 11 शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।

सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

23 साल 228 दिन — सचिन तेंदुलकर

26 साल 157 दिन — वीरेंद्र सहवाग

26 साल 263 दिन — दिलीप वेंगसरकर

26 साल 349 दिन — शुभमन गिल

26 साल 356 दिन — कपिल देव