बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अमरावती अस्पताल हादसे की उच्चस्तीय जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री

Mumbai: A high-level investigation will be conducted into the Amravati hospital accident: Chief Minister

मृतक नवजात बच्चों के परिवार वालों को ५-५ लाख रुपये की मदद का ऐलान
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सोमवार को मुंबई में कहा कि अमरावती के जिला महिला अस्पताल में आग लगने से तीन बच्चों की मौत की घटना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। मृतक नवजाताें के परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन को इस घटना की हाई-लेवल जांच करने का आदेश दिया गया है। इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री और सचिव दोनों को आज अमरावती आने के लिए कहा गया है। मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अमरावती जिला अधिकारी (Amravati District Magistrate) को भी घायल बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में 36 बच्चों को बचा लिया गया।

आज तडक़े अमरावती जिले में स्थित जिला महिला अस्पताल (District Women’s Hospital in Amravati district) के तीसरे मजले पर स्थित चाइल्ड वार्ड में अचानक आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। सभी घायल बच्चों का इलाज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल (Super Specialty Hospital) में हो रहा है। इस घटना में वार्ड में इलाज करवा रहे अन्य बच्चों को बचा लिया गया है। इस घटना की छानबीन अस्पताल प्रशासन और अमरावती पुलिस कर रही है।