बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बिरयानी सेंटर के खुले बर्तन में पका चावल खाता दिखा चूहा, वीडियो वायरल

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व के वलाईपाड़ा इलाके (Valaipada area of ​​Nalasopara East, Palghar district) के एक होटल का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राहकों को परोसने के लिए रखे खुले बर्तन पर एक चूहा घूमता और पका चावल खाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद होटल की स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जम जम बिरयानी सेंटर (‘Zam Zam Biryani Center’) का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी ग्राहक ने होटल में यह दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। लोगों का आरोप है कि खाद्य पदार्थों को ढककर और सुरक्षित तरीके से रखना होटल संचालकों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद खुले में रखे भोजन तक चूहे का पहुंचना एक गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।चूहों के संपर्क में आने वाले खाद्य पदार्थों से संक्रमण और फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिकों ने वसई-विरार महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर संबंधित होटल के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कार्रवाई केवल इसी होटल तक सीमित न रहे, बल्कि नालासोपारा क्षेत्र के अन्य होटलों की भी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता जांच (फूड ऑडिट) कराई जाए। अब प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।