बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : किडज़ानिया ओपन हाउस

Mumbai: KidZania Open House

अब बच्चों के साथ नहीं, अकेले भी ले सकेंगे बचपन का मजा
मुंबई : (Mumbai)
बच्चों के लिए मशहूर इनडोर फैमिली थीम पार्क किडज़ानिया इंडिया (KidZania India) अब बड़ों के लिए भी अपने दरवाजे खोलने जा रहा है। किडज़ानिया की ओर से ‘किडज़ानिया ओपन हाउस’ (‘KidZania Open House’) की शुरुआत की जा रही है, जिसमें वयस्क बिना बच्चों के भी पार्क में पहुंचकर रोल-प्ले, गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का हिस्सा बन सकेंगे।

इस खास आयोजन में दोस्तों, सहकर्मियों और भाई-बहनों के साथ मिलकर लाइव सिंगिंग, वन-मिनट गेम्स और कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कुछ गतिविधियों के लिए ऊंचाई और वजन से जुड़ी निर्धारित शर्तें लागू होंगी।

किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों (Tarandeep Singh Sekhon, Chief Business Officer of KidZania India) ने बताया कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में वयस्कों की ओर से किडज़ानिया में दोबारा खेलने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए अब युवाओं, Gen Z, प्रोफेशनल्स और दोस्तों के लिए यह अनुभव शुरू किया जा रहा है।

किडज़ानिया ओपन हाउस का पहला आयोजन शनिवार, 29 अगस्त 2026 को (first KidZania Open House event will take place on Saturday, August 29, 2026) होगा। इस दिन पार्क सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।टिकट की कीमत 5 घंटे का टिकट: ₹1,200,फुल-डे टिकट: ₹1,500, बच्चों और वयस्कों के लिए टिकट की कीमत समान रहेगी।,वयस्क टिकट में ₹400 के गेम कूपन शामिल होंगे।ओपन हाउस के दिनों में नियमित टिकट दरें लागू नहीं होंगी।टिकट किडज़ानिया के पार्क, आधिकारिक वेबसाइट और District प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध होंगे। 29 अगस्त के बाद भी किडज़ानिया ओपन हाउस का आयोजन समय-समय पर दोनों लोकेशन पर किया जाएगा।
यानी अब किडज़ानिया सिर्फ बच्चों की दुनिया नहीं रहेगी—बड़े भी दोस्तों के साथ बचपन की यादें ताजा कर सकेंगे और जमकर खेल-मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।