बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : कैलाश मानसरोवर और गोसाईंकुंड जा रहे 250 से अधिक तीर्थयात्रियों का संपर्क टूटा, अधिकांश भारतीय होने का अनुमान

Kathmandu: Contact lost with over 250 pilgrims bound for Kailash Mansarovar and Gosaikunda; most are believed to be Indian.

काठमांडू : (Kathmandu) बाढ़ के कारण कैलाश मानसरोवर और गोसाईंकुंड (Kailash Mansarovar and Gosaikunda) की यात्रा पर निकले 250 से अधिक तीर्थयात्री संपर्कविहीन हो गए हैं। इनमें अधिकांश भारतीय पर्यटक होने की जानकारी मिली है।

पर्यटन विभाग के पर्यटक पुलिस के डीएसपी विश्वराज अधिकारी ने (DSP Bishwaraj Adhikari of the Tourist Police) बताया कि इनमें से अधिकांश तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए हुए हैं और अभी तक उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अधिकांश भारतीय श्रद्धालु मानसरोवर की यात्रा पर रहते हैं।

डीएसपी अधिकारी के अनुसार, फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाढ़ प्रभावित मार्गों पर कुल कितने तीर्थयात्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संबंधित निकायों के साथ मिलकर यात्रियों का विवरण और आंकड़े जुटाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन इस समय यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के साथ-साथ राहत और बचाव अभियान की तैयारी एवं समन्वय में जुटा हुआ है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था बाधित होने के कारण तीर्थयात्रियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।

इसी बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Kathmandu) लगातार नेपाल सरकार से संपर्क कर भारतीय श्रद्धालुओं के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लगा है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव स्वयं नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग और विदेश मंत्री शिशिर खनाल (nepal’s Home Minister Sudan Gurung and Foreign Minister Shishir Khanal) से सीधे संवाद में हैं और भारतीय पर्यटकों के सुरक्षित वापसी की हर संभावना पर बातचीत कर रहे हैं।