
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (India’s star javelin thrower Neeraj Chopra) ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल (2026 Diamond League final) में जगह बना ली है। सीजन का फाइनल 4 और 5 सितंबर को ब्रसेल्स में आयोजित होगा।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने इस सत्र में डायमंड लीग के दो चरणों में हिस्सा लिया। उन्होंने 19 जून को दोहा चरण में 85.69 मीटर के प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद 21 अगस्त को लॉजेन चरण में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
नीरज 27 अगस्त को ज्यूरिख चरण (Zurich leg) में नहीं उतरे, जहां पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी कार्यक्रम में शामिल थी। हालांकि, लॉजेन में उनके प्रदर्शन ने फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त अंक दिलाए।
नीरज ने इस सत्र में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी 85.83 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।
ब्रसेल्स में होने वाले फाइनल से पहले श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिरागे (Sri Lanka’s Rumesh Tharanga Pathirage) भाला फेंक की अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने ज्यूरिख चरण में 92.07 मीटर के शानदार प्रयास के साथ जीत दर्ज की। एंडरसन पीटर्स, केशोर्न वॉलकॉट और कर्टिस थॉम्पसन भी खिताब के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।नीरज की नजरें अपने दूसरे डायमंड ट्रॉफी खिताब पर होंगी। उन्होंने 2022 में डायमंड लीग (Diamond League crown in 2022) का खिताब जीता था और इसके बाद तीन बार उपविजेता रहे हैं।
ऐसे मिलते हैं डायमंड लीग में अंक
डायमंड लीग में मई से सितंबर तक 14 चरण होते हैं। प्रत्येक स्पर्धा में शीर्ष आठ खिलाड़ियों को क्रमशः 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1 अंक मिलते हैं। नीरज ने दोहा में चौथे स्थान के लिए सात और लॉजेन में दूसरे स्थान के लिए पांच अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल 12 अंक हो गए।
केन्या के जूलियस येगो (Kenya’s Julius Yego) ज्यूरिख चरण से पहले नौ अंकों पर थे। ज्यूरिख में 81.66 मीटर के प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहने के बाद उनके 13 अंक हो गए और उन्होंने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
