बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu :11 जलविद्युत परियोजनाओं में 898 लोग अब भी लापता

Kathmandu: 898 people still missing across 11 hydropower projects

काठमांडू : (Kathmandu) रसुवा में आई बाढ़ के कारण 11 जलविद्युत परियोजनाओं (11 hydropower projects) में अभी भी 898 लोग संपर्कविहीन हैं। निजी विद्युत उत्पादकों की संस्था इप्पान (IPPAN) द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक अपर त्रिशूली-1 परियोजना के 576 लोग संपर्कविहीन हैं। रसुवा में स्थित यह परियोजना 216 मेगावाट क्षमता की है। वहीं, रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना में 93 लोग लापता हैं। इप्पान के अनुसार, रसुवा-भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना में 4, जबकि लांगटांग जलविद्युत परियोजना में 42 लोग लापता हैं। इसी तरह चिलिमे में 8 और मेलुंग खोला जलविद्युत परियोजना में 7 लोग लापता बताए गए हैं। नुवाकोट की ओर सबसे अधिक लोग अपर त्रिशूली-3 बी परियोजना से लापता हैं। इप्पान के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस परियोजना के 122 लोग लापता हैं। अपर त्रिशूली-3 ए परियोजना में 42 लोग संपर्कविहीन हैं। वहीं, मिडिल त्रिशूली गंगा में 2, तथा त्रिशूली जलविद्युत परियोजना और देविघाट जलविद्युत परियोजना में एक-एक व्यक्ति लापता हैं। इप्पान ने बताया कि अपर त्रिशूली-1, अपर त्रिशूली-3 ए और 3 बी की सुरंगों में करीब 300 लोग फंसे हुए हैं।


अब तक जलविद्युत परियोजनाओं से 361 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें अपर त्रिशूली-1 से 254 और लांगटांग से 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, त्रिशूली-3 बी परियोजना से 91 लोगों को जीवित बचाया गया है।