बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Nepal Flood Tragedy : भारत ने तेज किया राहत अभियान, 108 भारतीयों को बचाया

Nepal Flood Tragedy: India intensifies relief operations, rescues 108 Indians

नई दिल्ली : (New Delhi) नेपाल के भोटेकोशी क्षेत्र में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। अब तक 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि पहले संपर्क से बाहर हुए करीब 50 अन्य भारतीयों से दोबारा संपर्क स्थापित कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आपदा के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की थी और हरसंभव मानवीय सहायता का भरोसा दिलाया था। इसके बाद विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर (Minister Dr. S. Jaishankar) ने भी नेपाल के विदेश मंत्री से बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन से नेपाल की ओर पिछले दो दिनों में 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित पहुंचे हैं। चीन की ओर करीब 900 भारतीय सुरक्षित और संपर्क में हैं। हालांकि, 275 से अधिक भारतीय नागरिक और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता हैं।

मंत्रालय के अनुसार, भारत ने नेपाल की सहायता के लिए अब तक तीन भारतीय वायुसेना विमानों से करीब 57.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। इनमें अस्थायी आश्रय, टेंट, कंबल, दवाइयां, भोजन, स्वच्छता किट, सोलर लैंप, पानी निकालने वाले पंप और बिजली उपकरण शामिल हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के सुरंग बचाव और चिकित्सा दल भी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। एक और विमान विशेष सुरंग बचाव टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और राहत सामग्री के साथ काठमांडू भेजा जा रहा है। भारत ने जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की सहायता, बेली ब्रिज और तकनीकी टीमों की मदद भी उपलब्ध कराने की पेशकश की है।

भारत ने कहा है कि इस कठिन समय में वह नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता जारी रखेगा।